March 8, 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना खेड़ीपुल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन घरों में सफाई का काम करती है और 2 अगस्त को बिना बताए घर से चली गई थी। इस पर खेड़ीपुल थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हरिशचंद्र (उम्र 37), जो सेक्टर 86 फरीदाबाद में रहता है और ट्रक ड्राइवर है, लड़की के घर के पास ही रहता था। उसने शादी का झांसा देकर लड़की को बहकाया और उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसे गुजरात के सूरत शहर ले गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।