March 29, 2024

लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : थाना खेडी पुल पुलिस टीम ने एक आरोपी को लडकी से फोन पर अश्लील बाते करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बबलू फरीदाबाद के गांव ददसिया का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बबलू ने थाना खेडी पुल के छेडछाड के मुकदमें में जेल से एक महीने पहले ही जमानत पर आया था। आरोपी बबलू ने लडकी से अपना फोन खोने की झुठी बात बोल कर अपने फोन पर कॉल कराकर फोन नम्बर ले लिया था। पीडित लडकी के पास 2-3 दिन बाद एक अंजान नम्बर से फोन आया। तब लडकी ने रॉग नम्बर बोल कर फोन काट दिया था। आरोपी लडकी को बार-बार फोन क़रके परेशान कर रहा था। जिससे परेशान होकर लडकी ने अपने परिजनों को बताया। लडकी के परिवार वालो ने लडके के घर वालो को उसके बारे में बताया और समझाने की बात कही। लेकिन आरोपी ने उनकी बात नही मानी और पीडित लडकी को फोन पर अश्लील बात कर परेशान करने लगा। जिसपर लडकी के पिता ने थाना खेडी पुल में दी लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गांव ददसिया से गिरफ्तार किया ।