Faridabad/Alive News: नगर निगम के सहयोग से फोर्थ वॉल प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित सातवें फरीदाबाद थियेटर फेस्टिवल का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह के बीच हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—सचिन ठाकुर, जगत मदान, डॉ. मीनू दुआ और मनोज नासवा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ममता राघव, राजकुमार शर्मा और जय दत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फेस्टिवल के समापन पर मंचित नाटक “टेम्परेरी तुम परमानेन्ट हम” ने आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं और बदलती सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में चड्ढा और उसके सहायक गोलू द्वारा चलाए जा रहे मैरिज ब्यूरो के माध्यम से रिश्तों की शर्तों, स्वार्थ और भावनात्मक टकराव को दर्शाया गया। नैना, राघव और अन्य पात्रों के जरिए यह दिखाया गया कि आज के दौर में रिश्ते किस तरह परिस्थितियों और स्वार्थ पर निर्भर हो गए हैं, जबकि सच्चा प्रेम बिना शर्तों के होता है।
निगम के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। वहीं पीआरओ जोगेंद्र रावत ने नगर निगम की ओर से सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि निगम शहर के विकास और जनजागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
अंकुश शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में वंदना, यश, प्रिया, आयुषी, शिखा, निशांत, दर्शन, विहान, अभिषेक, लक्ष्य और तरुण ने अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फेस्टिवल के निदेशक दीपक पुष्पदीप और संयोजक चंदरकांत ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के नाट्य महोत्सव आयोजित किए जाते

