March 8, 2026

सराय ख्वाजा विद्यालय में गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी दिवस मनाया गया

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर निबंध एवं कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ‘‘हिंद की चादर’’ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने धर्म, मानवता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मानवीय एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया गया। हिंदी निबंध लेखन में पूजा, अंग्रेजी निबंध लेखन में सृष्टि और कहानी वाचन प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

आज सोमवार को हिंदी निबंध लेखन में पूजा को प्रथम, अंग्रेजी निबंध लेखन में सृष्टि को प्रथम तथा कहानी वाचन में रिया को प्रथम घोषित किया गया। प्राचार्य मनचंदा ने विजेता विद्यार्थियों को बहुत बहुत बधाई देते हुए सम्मानित किया।