Entertainment/Alive News: 2000 में आई इस फिल्म का नाम ‘राजू चाचा’ है। ये फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म कही जाती है। जिसने थिएटर में आते ही दम तोड़ दिया था। फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और काजोल थीं। इसके अलावा कई सारे बच्चे भी थे।
काजोल और अजय देवगन के लिए ये घरेलू फिल्म थी।ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर अजय के भाई अनिल देवगन थे। जबकि प्रोड्यूसर अजय और उनके पिता वीरू देवगन थे। फिल्म की कहानी राजू चाचा नाम से फेमस शेखर चतुर्वेदी की है।
फिल्म की कहानी सिद्धांत राय की है। जो सिंगल पिता है और उसके तीन बच्चे हैं। अपने तीनों बच्चों की देखभाल के लिए किसी को रखा जाता है। लेकिन ये बच्चे उसे वहां से भगा देते हैं। लेकिन फिर एक और गर्वेनस को रखता है जो काजोल होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि अजय देवगन यानी कि शेखर अपने दोस्त की मदद से बैंक लूटता है। वो अन्ना यानी काजोल से मिलता है और तुरंत प्यार में डूब जाता है।
इधर बच्चे अन्ना को भगाते-भगाते उससे इतने अटैच हो जाते हैं कि उसे बड़ी बहन के तौर पर देखने लगते हैं। इधर शेखर अन्ना को इंप्रेस कर देता है। इसके बाद अन्ना और शेखर शादी करने वाले होते हैं। लेकिन शादी वाले दिन शेखर को शादी के दिन अंगूठी चुराने और सिद्धांत की संपत्ति हड़पने के लिए पुलिस गिरफ्तार कर देती है।
इसके बाद फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। 2 घंटा 43 मिनट की इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदे थीं। लेकिन इस हाई बजट फिल्म ने आते ही दम तोड़ दिया। इस फिल्म का बजट करीबन 25 करोड़ था। लेकिन फिल्म 20 करोड़ जैसे तैसे जुटा पाई और उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप कहलाई। इसकी आईएमडीबी पर भी रेटिंग काफी बेकार मिली 5.1।