Faridabad/Alive News: खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी में गोवंश का कटा हुआ सिर और पैर मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोरक्षा दल और पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए पशु अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, नंदी गोशाला ग्रेटर फरीदाबाद के सदस्य सुनील ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पशु अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के जिम्मेदारों का पता लगाया जा सके।
भारत कॉलोनी में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, जांच में जुटी पुलिस

