March 8, 2026

सरकारी स्कूल के छात्रों के अब फ्रेंच भाषा पढ़ाएंगे गुरुजी

Faridabad/Alive News: सरकारी स्कूल के छात्रों को अब फ्रेंच भाषा में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। फ्रेंच भाषा सीखने व सीखने के इच्छुक शिक्षकों आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के साथ  – साथ अध्यापकों को अंग्रेजी भाषा में एक निबंध और दो मिनट की वीडियो रिकॉर्ड करके एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के तहत सरकारी स्कूल के कक्षा 9वीं और 12वीं के छात्रों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार फ्रांस सरकार के साथ एमओयू कर लिया है। शिक्षकों को फ्रांस में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक नागरिक बनाने के लिए तैयार करना और फ्रेंच भाषा व संस्कृत के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही छात्रों को भाषा कौशल और संस्कृति समझ में सुधार करना है।

क्या कहना है उप जिला शिक्षा अधिकारी का
शिक्षकों को चयन की प्रक्रिया चल रही है। अगले सत्र में फ्रेंच भाषा सबसे पहले मॉडल संस्कृति स्कूलों में शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अन्य स्कूलों  के छात्र भी फ्रेंच सीखेंगे। इससे छात्रों को अन्य देशो की भाषा सीखने का अवसर मिलेगा
डा. मनोज मित्तल , उप  जिला शिक्षा अधिकारी