May 4, 2024

छात्रा की मां के साथ के बाद शिक्षक ने की खुदखुशी

Kerala/Alive News : केरल में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शिक्षक एक स्कूल में कला निदेशक के पद पर कार्यरत था। शिक्षक पर कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसके बाद शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। घटना वेंगर थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार सुबह 44 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर में लटका हुआ मिला। मृतक के दोस्तों व परिजनों का आरोप है कि पुलिस के खराब रवैये के कारण व्यक्ति आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश चालियथ ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। जांच में पता चला है कि शिक्षक की उसके छात्र की मां के साथ बहस हुई थी। लेकिन इसकी शिकायत पुलिस के पास नहीं थी। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं मृतक के दोस्त ने बताया कि कुछ लोग गुरुवार को सुरेश के घर आए थे। तब सुरेश घर पर नहीं थे। उन्हें फोन कर बुलाया गया, जैसे ही सुरेश पहुंचे लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ऑनलाइन क्लास के दौरान एक छात्र की मां के साथ सुरेश की बहस हुई थी। घर पर हमला बोलने वाले लोग सुरेश से उसी बारे में बात कर रहे थे। उनके दोस्त ने बताया कि वे लोग सुरेश को घसीटते हुए एक गाड़ी में ले गए और उन्हें एक जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को दर्ज नहीं किया था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।