May 19, 2024

तमिलनाडु: शादी सामारोह में दुल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़, नाराज युवती ने शादी तोड़ चचेरे भाई से रचाई शादी

New Delhi/Alive News : तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन के डांस करने से नाराज दुल्हे ने शादी सामारोह में ही दुल्हन को जारदार थप्पड़ से जड़ दिया। दुल्हे के इस बर्ताव से नाराज होकर लड़की ने तुरंत शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं नाराज दुल्हन ने उसी दौरान अपने चचेरे भाई से शादी रचा ली। यह सब कुछ परिवार की इच्छा से ही हुआ। यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की की शादी घर वालों की रजामंदी से तय हुई थी। सभी रस्में भी निभाई गईं। दोनों की शादी 19 जनवरी को थी। लड़की शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से जब वह गेस्ट हाउस वापस लौटी तो परिवार वालों के साथ डांस करते हुए लड़की ने एंट्री की। लड़की का यह तरीका लड़के को नागवार गुजरा और सभी के सामने दानों में बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने आपा खो दिया और सबके सामने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। शादी के दौरान लड़के द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज युवती ने भी लड़के को थप्पड़ मार दिया। इतनी देर में लड़की के पिता ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और शादी तोड़कर सभी को गेस्ट हाउस से जाने को कह दिया।

जानकारी के मुताबिक अगले ही दिन लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उसके चचेरे भाई से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी घरवालों ने रजामंदी दी। लड़की भी इसके लिए तैयार हो गई, जिसके बाद एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।