October 27, 2026

हादसा: मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे उतरे पटरी से, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Lucknow/Alive News : शुक्रवार देर रात को मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा आ रही थी। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है। लेकिन कोहरे के कारण उनको रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक बोगियां हटाई जा रही हैं। मुंबई से आने वाली गाड़ी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।