July 16, 2026

police

26 जनवरी से पहले फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सुबह से सघन जांच अभियान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर 25 जनवरी की सुबह से ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लोगों, वाहनों और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच […]

ADGP की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, शहर में 6 पुलिस कंपनियां तैनात

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस की ADGP चारु बाली ने सेक्टर-21 सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा और महिला अपराधों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। […]

गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद में कड़ी सुरक्षा, 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मी शहरभर में तैनात रहेंगे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके […]

हरियाणा पुलिस भर्ती में युवाओं को बड़ी राहत: उम्र सीमा में 3 साल की छूट का ऐलान

Haryana/Alive News: हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर युवाओं को बड़ी राहत मिली है। उम्र सीमा को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद सरकार ने 3 साल की उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के […]

एसीपी ने रिफ्लेक्टर टेप लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Faridabad/Alive News: पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 16 जनवरी को यातायात पुलिस और थाना शहर पुलिस ने संयुक्त रूप से बल्लभगढ़ के आंबेडकर चौक पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। […]

फरीदाबाद में पुलिस का जागरूकता अभियान, 750 से ज्यादा लोगों को दी अहम जानकारी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार आम लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में 13 जनवरी को सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद और ट्रैफिक थाना की संयुक्त टीम ने व्हर्लपूल कंपनी, फरीदाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने महिलाओं के […]

कानून व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद व्यापार मंडल ने पुलिस आयुक्त का किया सम्मान

Faridabad/Alive News: शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के लिए फरीदाबाद व्यापार मंडल ने फरीदाबाद पुलिस का आभार जताया है। बुधवार को फरीदाबाद जिला व्यापार मंडल के प्रधान और सदस्यों सहित करीब 50 लोगों ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया। पुलिस प्रवक्ता […]

फरीदाबाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों के लिए वित्तीय साक्षरता सेमिनार आयोजित किया

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अपने कर्मचारियों को पैसे की सही योजना, बचत और निवेश की जानकारी देने के लिए 19 दिसंबर 2025 को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपनी आय और खर्च का बेहतर प्रबंधन सिखाना था। सेमिनार […]

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, 11 महीनों में 7513 चालान, 1907 लाइसेंस रद्द

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 के 11 महीनों में यातायात पुलिस ने इस नियम के उल्लंघन पर कुल 7513 चालान किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जनवरी […]

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में फरीदाबाद पुलिस के सिपाही ने जीता गोल्ड मेडल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से फरीदाबाद पुलिस और जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक मधुबन, करनाल में आयोजित की गई […]