October 22, 2026

latest faridabad news

एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल हर वर्ष देगा तीन बेटियों को मुफ़्त शिक्षा

Faridabad/Alive News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल ने अनूठी पहल की शुरुआत की है। एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा हर वर्ष 3 बेटियों को मुफ़्त शिक्षा दी जाएगी।जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर विनय गोयल ने बताया कि उनके स्कूल द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत अब […]

इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Faridabad/Alive News: नेपाल में चल रही इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरीश शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय तिरंगे का गौरव गान किया है। हरियाणा प्रदेश के ग्रेटर के पलवली निवासी हरीश शर्मा ने इंक्लाइन बेंच प्रेस इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 76 किलो भार वर्ग में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने गांव, जिला, […]

दीपक हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 20वें आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: रंजिश के चलते मारपीट होने के बाद इलाज के दौरान 35 वर्षीय दीपक की मृत्यु के मामले में 19 आरोपियों में से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल न्यू जनता कालोनी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में […]

न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर अभिभावक पहुंचे शिक्षा मंत्री के द्वार

Faridabad/Alive News: सोमवार को जिले के लगभग 90 स्कूलों के अभिभावकों के साथ, अभिभावक सेवा मंच के पदाधिकारीयो व उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल, शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने के लिए पहुँचे। 6 साल से कम उम्र के बच्चो को पहली कक्षा में दाखिल ना करने की सरकार की नीति का मुद्दा […]

हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी के समापन को देखते हुए गठित की 8 सदस्यीय कोर टीम

Chandigarh/Alive News: हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी जून में समाप्त हो जाएगी। इसको देखते हुए सरकार नई पॉलिसी की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए 8 सदस्यीय कोर कमेटी का सरकार ने गठन किया है। हालांकि, कोर कमेटी के लिए पॉलिसी बनाना एक बड़ी चुनौती होने की संभावना है क्योंकि 2024 की शुरुआत में लोकसभा […]

फरीदाबाद: दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देता युवक काबू

Faridabad/Alive News: बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। उड़नदस्ते की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों की जांच कर रही है। सोमवार को 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को पकड़ा है। युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी […]

जिले में सोमवार को मिले 5 कोरोना के मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 7

Faridabad/Alive News: सोमवार को जिले में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। लोगों से जांच कराने को अपील की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। करीब 45 […]

कामकाजी महिलाओं को पुलिस ने अपराध व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Faridabad/Alive News: सोमवार को महिला थाना एनआईटी की दुर्गा शक्ति टीम ने के. एन. एंटरप्रइजेज कम्पनी में महिलाओ को जागरूक किया। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून के विषय में बताया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक एनआईटी की टीम सोमवार को कम्पनी में काम करने वाली […]

जलभराव की समस्या पर विधायक ने लगाई अधिकारियों को जमकर लताड़

Faridabad/Alive News: भाजपा विधायक राजेश नागर सोमवार को तिगांव में जलभराव की समस्या को देखने के लिए अचानक पहुंचे। मौके पर मौजूद पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। नागर ने मौजूद पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता अमित जैन एवं सहायक अभियंता अजय जिंदल से कहा कि इस जलभराव को खत्म करने के लिए कितने […]

हरियाणा कृषि विकास मेले में प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित : उपायुक्त

Faridabad/Alive News: 10 से 12 मार्च तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में हरियाणा कृषि विकास मेले का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद जिले के 18 किसानों ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त किया। सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र व पारितोषिक पाकर किसान गौरान्वित महसूस कर रहें है। इन किसानों […]