September 19, 2026

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Faridabad/Alive News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम गुप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ जॉन के तहसीलदार दिनेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बल्लभगढ़ नगर निगम पर सुबह करीब 9 बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में करीब 6 शाखाओं में 77 कर्मचारी उपस्थित होने थे जिनमें से सिर्फ 62 कर्मचारी समय पर मौजूद थे इन कर्मचारियों में से 8 कर्मचारी छुट्टी पर थे 7 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा शिकायत भी दी गई। उनकी प्रॉपर्टी आईडी में बहुत खामियां हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जोनल टैक्सेशन ऑफ़िसर नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जिस कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. के सर्वे का काम किया गया था उस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने में बहुत सारी अनियमितताएं की हुई हैं। जिसके कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए बल्लभगढ़ जॉन के विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी आई.डी. दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक कर सकता है। आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए जगह- जगह कैम्प लगाए जा रहे है। उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जा रहा है।