March 17, 2026

latest faridabad news

हरियाणा बजट 2026-27 को लेकर फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक हुई संपन्न

Faridabad/Alive News: हरियाणा विज़न 2047 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर फरीदाबाद में आज शुक्रवार को प्री-बजट बैठक का आयोजन किया  जिसकी उद्देश्य विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को समाहित करते हुए एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना है। इस बैठक […]

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1.37 लाख की ठगी में खाताधारक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए खाताधारक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को  न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।   पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीवन नगर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में […]

जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता […]

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने नकदी व लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

 Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने कार्रवाई करते हुए  घर से 65 हजार रुपये व लैपटॉप चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 15,500 रुपये बरामद किये है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 17 निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर […]

बदलते मौसम में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी की जरूरत: डॉ. शैलेश जैन

Faridabad/Alive News: बदलते मौसम के साथ हृदय रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। यूनिवर्सल अस्पताल में आयोजित चिकित्सा संगोष्ठी में अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश जैन ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।डॉ. […]

राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 स्थित लॉयर्स चैम्बर बिल्डिंग में शहीद राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दिन शहीद राजा नाहर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राजा के साथ शहीद हुए गुलाब सिंह सैनी व भूरा बाल्मीकि को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता ओमदत्त […]

हरियाणा के 5 जिलों में सर्दी की पहली बारिश, 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Faridabad/Alive News: हरियाणा में पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन में भी ठंड महसूस की गई। बारिश के बाद कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड का असर और तेज हो गया है। गुरुग्राम और […]

कॉलेज छात्रा से रेप का आरोप, ऑटो ड्राइवर ने दोस्ती कर भरोसा जीता, केस दर्ज

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। पिछले 20 दिनों में रेप के तीन मामलों के बाद अब चौथा मामला दर्ज किया गया है। ताजा घटना में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस […]

फरीदाबाद पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, राजहंस होटल में प्री-बजट मंथन बैठक में हुए शामिल

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे। वह सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) द्वारा आयोजित प्री-बजट मंथन बैठक में शामिल होने आए हैं। मुख्यमंत्री के होटल पहुंचने पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व साहनपाल ने उनका स्वागत […]

बल्लभगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 40 हजार रुपये जुर्माना और 5 किलो पॉलीथिन जब्त

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर फरीदाबाद जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 जनवरी को बल्लभगढ़ और अनाज मंडी सहित आसपास के बाजारों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और […]