गोवर्धन पूजा पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह लगे अन्नकूट के भंडारे
Faridabad/Alive News: औद्योगिक नगरी में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के मंदिरों, घरों और सोसायटियों में भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। कहीं छप्पन भोग लगाया गया तो कहीं भजन-कीर्तन और अन्नकूट के भंडारों का आयोजन हुआ। एनआईटी-5 स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी विनोद […]
एनआईटी जोन में पुलिस की पाठशाला के तहत चलाया जागरूकता अभियान
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने 10 नवंबर को एनआईटी जोन में पुलिस की पाठशाला के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपराधों के प्रति […]
बिना जांच-पड़ताल इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा युवक, महिला मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Faridabad/Alive News: जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी अब वार्ड में बाहरी लोगों की आवाजाही से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह एक नशे में धुत युवक […]
सर्दी की दस्तक, सरकारी स्कूलों में जमीन पर बैठकर पढ़ेंगे 15 हजार से अधिक बच्चे
Faridabad/Alive News: सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था अब भी नहीं हो पाई है। स्कूलों में ड्यूल डेस्क की कमी के चलते 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जमीन पर टाट-पट्टी बिछाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। […]
पेंशन के इंतजार में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे बुजुर्ग, पीपीपी की गलतियां बनीं रोड़ा
Faridabad/Alive News: बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देने वाली पेंशन पाने के लिए बुजुर्गों को अब सरकारी दफ्तरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। किसी की परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय निर्धारित सीमा से अधिक दर्ज है तो किसी की उम्र और नाम का सत्यापन नहीं हो पा रहा। ऐसे में पात्रता की उम्मीद लेकर […]
डोसा तवा रिफंड के बहाने युवती का मोबाइल हैक कर 12.50 लाख रुपये ठगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: खरीदारी और रिफंड के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाना ऑर्डर के पैसे रिफंड कराने के बहाने एक युवती का मोबाइल हैक कर 12.50 लाख रुपये ठगने के मामले में पंजाब के पटियाला से चार आरोपियों को […]
फरीदाबाद में बिल्डर की बड़ी धोखाधड़ी: 80% भुगतान के बाद भी नहीं मिले फ्लैट, बैंक में गिरवी संपत्तियों को दूसरों को बेचने पर FIR
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-45 स्थित सरवोम (Sarvome) प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने तीन फ्लैटों की कुल कीमत का 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान लेने के बाद खरीदारों का आवंटन अचानक रद्द कर दिया और वर्ष 2024 में वही […]
फरीदाबाद: थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने पर मानवाधिकार आयोग सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब
आईटीआई अप्रेंटिस की मालखाने तक पहुंच पर उठाए सवाल, प्रदेश के सभी थानों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा; 11 जनवरी को अगली सुनवाई Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आयोग ने […]
नाहर सिंह स्टेडियम का अधूरा काम अब नई एजेंसी करेगी पूरा
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के शहीद राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का अधूरा निर्माण अब नई एजेंसी पूरा करेगी। नगर निगम ने काम में देरी करने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुरानी निर्माण एजेंसी रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब निगम स्टेडियम का बचा हुआ काम पूरा कराने के लिए […]

