फरीदाबाद: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर
Faridabad/Alive News: पल्ला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच (DLF) ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 20 फरवरी को शिव एन्क्लेव पार्ट-1 में हुई थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 मार्च को आरोपी […]
हरियाणा में 7,500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी, ग्रुप-D के लिए जल्द खुलेगा CET पोर्टल
Chandigarh/Alive News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-D भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग किसी भी समय आवेदन की तारीख घोषित कर सकता है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप-D CET का आवेदन पोर्टल खोलने के लिए संशोधन (अमेंडमेंट) नोटिफिकेशन का इंतजार किया […]
सोनीपत में वॉल्वो बस ट्रक से टकराई, कंडक्टर की मौत; कई यात्री घायल
Sonipat/Alive News: सोनीपत में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-44 पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट वॉल्वो बस खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित कई यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना राई फ्लाईओवर के पास हुई। […]
CRPF की वर्दी पहनकर शराब तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा, 502 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
Panipat/Alive News: पानीपत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CRPF की वर्दी पहनकर शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सुरक्षाबल का जवान बताकर अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-40 की पार्किंग में […]
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला : एक दुकानदार का खुलासा, अधिकारियों कैसे करते हैं स्टॉल आवंटन करने में भ्रष्टाचार, पढ़िए खबर
Faridabad/Alive News: 39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के अंतिम दिन एक दुकानदार ने मेला प्राधिकरण के अधिकारियों की स्टाॅल आबंटन नीति में भ्रष्टाचार का खुलासा किया। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर दुकानदार ने अलाइव न्यूज संवाददाता को बताया कि स्टॉल आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और इसमें पक्षपात तथा अनियमितताएं […]
सेक्टर-24 की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई धमाकों से मचा हड़कंप; 42 लोग झुलसे
Faridabad/Alive News: सोमवार शाम सेक्टर-24 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे केमिकल ड्रम एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री […]
रोहतक में रोडवेज बस की टक्कर से फाइनेंसर की मौत
Rohtak/Alive News: हरियाणा के रोहतक में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकस्मा गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने सामने से एक वरना कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे फाइनेंसर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस कार को कई मीटर […]
हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, CM नायब सैनी की घोषणा, एक हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी होगा
Haryana/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हांसी हरियाणा का 23वां जिला बन गया है। मुख्यमंत्री ने हांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया। घोषणा होते ही लोगों ने तालियां बजाईं और शहर में खुशी का माहौल बन गया। […]
ट्रिपल इंजन की सरकार विकास को देगी रफ्तार, जनता के लिए 24 घंटे काम कर रहे है मुख्यमंत्री- डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad/Alive News: सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्यो को रफ्तार देगी, जिससे प्रत्येक शहर व गांव की तस्वीर बदलने वाली है। प्रदेश सरकार विकास कार्यो में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, मुख्यमंत्री 24 घंटे […]
गांव-शहरों में जनसंपर्क जारी, जेजेपी जुटी 2024 चुनाव में
Chandigarh/Bhiwani/Alive News : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क में लगे हुए है। अजय चौटाला ने कहा कि जनसंपर्क के […]

