October 24, 2026

faridabadnews

कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश प्रभारी से मुलाकात 

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद से 24 अकबर रोड एआईसीसी पर मुलाकात की। जिस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सृजन अभियान पर लंबी चर्चा भी की।जिस पर बीके हरिप्रसाद ने वरिष्ठ नेताओं की बात को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि आपके कांग्रेस हित […]

वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप पखवाड़ा : युवाओं को स्किलफुल बनने का संदेश

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सराय ख्वाजा में वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्किलफुल बनें, उद्यम शुरू करें और दूसरों को भी रोजगार दें। कार्यक्रम में स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और बिजनेस आइडिया […]

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए दो सप्ताह का प्रेरण कार्यक्रम शुरू 

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर अनुप्रयोग विभागों में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रेरण कार्यक्रम शुरू हो गया। सूचना विज्ञान और कंप्यूटिंग संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना, सुविधाओं और संस्कृति से परिचित […]

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘आईओटी और मशीन लर्निंग’ पुस्तक का विमोचन

Faridabad/Alive News: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘आईओटीऔर मशीन लर्निंग – स्मार्ट सिस्टम के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आयोजित प्रेरण कार्यक्रम के दौरान लॉन्च की गई। […]

फरीदाबाद में महिला सुरक्षा पर जोर, अपराधों में 7% की कमी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर न सिर्फ महिला अपराधों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है, बल्कि महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल […]

मन, वचन और कर्म में समग्रता जरूरी – साध्वी ऋतंभरा

Faridabad/Alive News: वात्सल्य ग्राम वृंदावन की संस्थापक और प्रसिद्ध राम कथा वाचक पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हमें अपने जीवन में मन, वचन और कर्म की एकरूपता बनाए रखनी चाहिए। वह सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में 6 सितंबर तक चल रही रामकथा में बोल रही थीं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि दुख कई रूपों […]

स्वच्छता पखवाड़े में सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को जोड़ेगा नगर निगम

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर चल रहे 11 सप्ताह के हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज निगम कार्यालय में बैठक आयोजित की। इस बैठक में शहर की सफाई और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया। […]

धौज में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना धौज पुलिस ने गांव धौज में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित साजिद, निवासी धौज ने शिकायत दी थी कि 30/31 अगस्त की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर कोई सामान चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और […]

2 सितंबर को बिजली उपभोक्ता की शिकायत को लेकर सीसीजीआरएफ की बैठक

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 2 सितंबर मंगलवार दोपहर 12 बजे से लोक अदालत और सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सेक्टर-23 स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता (एस.ई.ओपी) जितेंद्र […]

सहकार भारती राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी, मुख्यमंत्री से मुलाकात

Faridabad/Alive News: सहकार भारती के शीर्ष अधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रांत प्रमुख (मीडिया) विष्णु चौहान ने बताया कि यह अधिवेशन हरियाणा के गुरुग्राम जिले में होगा, जिसमें केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री, वित्त मंत्री और […]