March 29, 2024

युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंदः मनचंदा

Faridabad/Alive News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया। कोरोना महामारी की नवीनतम लहर में युवाओं की सभी को जागरूक करने और संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।

उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करते हैं। उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकते हैं।

यूथ आइकॉन विवेकानंद स्वामी को यु्वाओं से अत्यधिक आशाएं थीं। प्राचार्य मनचंदा और गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने छात्रा निशा, हर्षिता, सिया और कनिका का स्वामी विवेकानंद जी का चित्रण करने के लिए स्वागत किया। स्वामी को आधुनिक भारत का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उन द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।