Faridabad/Alive News: भाजपा सूरजकुंड मंडल कार्यकारिणी बैठक रविवार मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं मंडल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप में मेयर प्रवीन जोशी ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, मंडल प्रभारी सुनील कुमार, पार्षद गजेन्द्र भडाना (लाला ),पार्षद हरिंद्र भडाना , पार्षद बीरेंद्र भडाना मंडल महामंत्री नारायण वर्मा, मंडल महामंत्री हेमचंद कौशिक उपस्थित हुए।
मंडल कार्यकारिणी सदस्य जे पी मिश्रा के अनुसार सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक विषयों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई ,प्रथम सत्र में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज के वैमनस्य, ऊंच नीच, जात–पात की खाई को कम करने सहित स्वदेशी, लोकल फॉर वोकल जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
बैठक के द्वितीय सत्र में पार्षद हरेंद्र भडाना ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की ओर कार्यकारिणी सदस्यों से आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने व समझाने की अपील की।

