Delhi/Alive News: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर मोकामा विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वारदात से लोकतंत्र का हनन हुआ है। इस घटना के कारण सबसे बड़ी बदनामी चुनाव आयोग की हो रही है। पूरा विश्व इस घटना को देख रहा है कि कैसे चुनाव के वक्त एक शख्स की निर्मम हत्या की जा रही है। पूरे देश से चुनाव आयोग का विश्वास हो रहा है। क्या हुआ? किसने किया? यह सब लोगों ने देखा। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि इस मामले पर सेवानिवृत जज की निगरानी में जांच कमीशन बनाए। इससे जो भी सच्चाई होगी अपने आप सामने आ जाएगी। घटना के वक्त मोकामा हजारों लोग मौजूद थे। इस निर्मम हत्याकांड को सब देखा है।
‘कौन मेरा नाम लिया और क्या कहा? यह सब छोड़िए’
वहीं जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि कौन मेरा नाम लिया और क्या कहा? यह सब छोड़िए। किसी के कहने से क्या होगा? जनता और पुलिस को सब पता है। मैं या मेरे समर्थक वहां नहीं गए थे। वहां जनसुराज और जदयू के प्रत्याशी गए थे। सूरजभान सिंह ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है, सरकार की इतनी बदनामी हो रही है. इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष को एक साथ बैठकर निर्णय लेना चाहिए। सूरजभान सिंह ने क्या वहां पर पैरामिलिट्री फोर्स क्यों नहीं तैनात थी? प्रत्याशियों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जा रही है।
दुलारचंद की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, अनंत को फांसी देने की मांग
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह करीब 11 दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर निकले। कुछ लोगों ने ‘अनंत सिंह को फांसी दो’ के नारे लगाए। इलाके में तनाव का माहौल है। पंडारक में सुबह से ही एक भी दुकानें नहीं खुली हैं। इधर, राजद प्रत्याशी पत्नी वीणा देवी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली हैं।

