March 7, 2026

ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Faridabad/Alive News: एसजीएम नगर  स्थित ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शनिवार को सुंदरकांड का पाठ और उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।  ब्लू बर्ड परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ से पहले विधिवत पूजा पाठ कर हनुमान जी की चौपाइयों का शुभारंभ किया गया। यह पाठ ग्यारह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चला। पाठ में आए सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम और उनके भक्त हनुमान की पूजा अर्चना की। 

स्कूल के संस्थापक रमेश दत्ता और सुमन दत्ता ने सबसे पहले हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। उसके बाद सुंदरकांड और  हनुमान जी की श्री राम के प्रति भक्ति के भाव के बारे में बताया।

स्कूल के डायरेक्टर ध्रुव दत्ता प्रिंसिपल नलिनी मोहन मिडिल स्कूल की प्रधानाचार्य किम्मी दत्ता ने सहित सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने श्री राम चंद्र भक्त हनुमान जी का आर्शीवाद लिया। इसके बाद सभी आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।