March 7, 2026

अधिवक्ता दिवस पर जिला न्यायालय में सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

Faridabad/Alive News: अखिल भारतीय लॉयर फोरम के सौजन्य से जिला न्यायालय परिसर फरीदाबाद में अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग सहित न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड विकस वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष राजेश बैसला, सीनियर एडवोकेट आर.पी. वर्मा, बार काउंसिल के को-चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान जे.पी. अधाना, गोपाल शर्मा, सतवीर वर्मा नम्बरदार, सत्येंद्र भडाना, ओ.पी. शर्मा, संजीव चौधरी, अनिल पाराशर (जिला परिषद), संतराम शर्मा, हरीश चेतल, डॉ. एम.पी. सिंह, डी.के. गोसाई, प्रकाश वीर नागर, के.पी. तेवतिया, सत्येन्द्र अधाना, एम.पी. नगर, सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना, उपाध्यक्ष आशीष कौशिक, धीरज अधाना, ललिता यादव, योगेन्द्र नागर, अजय सिंह, प्रेम दत्त भारद्वाज, शशि मिश्रा, शिखा शर्मा, राजकुमार भाटी, मनोज गुप्ता, रघुवेश सिंगल, महेन्द्र गर्ग, अशोक मुथरेजा, मनोज अरोड़ा, महेश यादव, मुकेश कुमार, मनीष वर्मा, राजेश खटाना सहित अनेक सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बार के प्रधान राजेश बैसला ने कहा कि हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि माननीय न्यायमूर्ति सूर्य कांत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी अधिवक्ताओं व अतिथियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

बार काउंसिल के कप्टिड सदस्य राजेश खटाना एडवोकेट तथा मनीष वर्मा एडवोकेट ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया।