March 7, 2026

केबीसी 17 में सुम्बुल ने सिखाया बिगड़ैलों को सबक, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

Entertainment/Alive News: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन के साथ सुम्बुल तौकीर खान भी नजर आईं। दोनों का जानदार अपीयरेंस सभी को इम्प्रेस कर रहा है।

कौन बनेगा करोड़पति के 17 वें सीजन का अनाउंसमेंट हो चुका है। अब इस क्विज गेम शो के प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है। नए प्रोमो के साथ प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट की गई, जहां टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान और साथ ही शो के होस्ट और मेगा-स्टार अमिताभ बच्चन अपनी जानदार अपीयरेंस देते दिखे।शो शुरू होने से पहले ही इस प्रोमो से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

सुम्बुल ने सिखाया सबक

प्रोमो में सुम्बुल कुछ बिगड़ैल लोगों की अपनी तगड़ी जानकारी से जरिए क्लास लगाती दिख रही हैं। वो होटल की मैनेजर हैं लेकिन कस्टमर के बदतमीजी करने पर उन्हें शांति से डांट लगाते हुए बताती हैं कि एक होटल में बिहेव कैसे किया जाता है।अमिताभ बच्चन जो उसी रेस्टोरेंट में बैठे हैं,सब सुनते हैं और तारीफ करते हुए कहते हैं जहां अक्ल है वहां अकड़ है। इसलिए आज भी ज्ञान का दम सबसे बड़ा है।