June 12, 2026

कांवड़ियों के आगमन के देखते हुए आगरा नहर वाला मार्ग बंद

25 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए सामान्य वाहन चालकों के लिए

Faridabad/Alive News: स्मार्ट सिटी में कानड़ यात्रियों का आगमन शुरु होते ही पुलिस ने मंगलवार दोपहर से अन्य वाहनों के लिए आगरा नहर वाला मार्ग बंद कर दिया है। सामान्य वाहन चालको का सुविधा के लिए 25 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वाहनों को डीएनडी केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली – आगरा नेशनल हाईवे पर भेजा जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगरा नहर मार्ग पर 23 जुलाई तक अन्य वाहनों को मार्ग पर नहीं चलने देंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 जुलाई को शिवरात्रि है। ऐसे में हजारों भक्त कांवड़ लेकर हरिद्वार, नीलकंठ से गंगाजल लेकर औधोगिक नगरी पहुच रहे है। लिहजा उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आगरा नहर मार्ग को कावड़ियों के आरक्षित किया गया है। डीएनडी – केएमपी एक्सप्रेसवे, दिल्ली – आगरा हाईवे के साथ केजीपी ( कुंडली – गाजियाबाद – पलवल ) मार्ग पर भी कांवड़ा यात्रियों के लिए सर्विस लेन पर मार्ग बनाए गए है।

पहले दिन ही जाम में फंसे लोग : आगरा नहर वाले मार्ग को बंद करने का असर मंगलवार दोपहर पल्ला पुल के पास देखा गया। जानकारी के आभाव में पहुंचने वाले चालकों को आगे बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। चालक पुलिस से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी में जुटे रहे। इससे स्कूली छात्रों को काफी दिक्कत हुई।

डीसीपी ट्रैफिक को बनाया गया नाडल अधिकारी: पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुगम बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

साथ ही तीनों जोन के डीसीपी को अपने – अपने क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांवड़ के लिए निर्धारित रुट पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। साथ ही कांनड़ यात्रा मार्ग पर 12 एम्बुलेंस, आठ दमकल की गाड़ी और आठ क्रेन लगाए गए हैं। सभी सुविधाएं कांनड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

रखें ध्यान, सामान्य वाहन चालकों के आवागमन के लिए पुलिस ने यह बनाए हैं वैकल्पिक मार्ग

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नहर पार और अन्य जगाहों से आने वाले वाहनों की सुविधा के लिए 25 जगहों पर वैकल्पिक मार्ग बनाए गए है। डीएनडी केएमपी एक्सप्रेसवे पर दुर्गा बिल्डर के पास, आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर – पल्ला पुल, पल्ला पुल, एतमादपुर पुल, सेक्टर – 17 पुल, सेक्टर – 8 पुल, तिगांव पुल, आइएमटी पुल, चंदावली पुल, सुनपेड़ पुल, जाट चौक, मलेरना चौक, जाजरु चौक, शहपुर कला, शाहपुरा मोड़, डीग पुल, प्याला मोड़, सीकरी चौकी के साथ कैली बाईपास नजदीक देवांश गार्डन पर नाके लगाकर पुलिस वाहनों को डीएनडी केएमपी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भेज रही है। पुलिस ध्यान रख रही है किसी को भी दिक्कत ना हो।