April 24, 2024

सुजीत सिन्हा ने गांव चिरावटा में किया जल सुरक्षा योजना का औचक निरीक्षण

Palwal/Alive News : ग्राम पंचायत चिरावटा में सोमवार को एन.पी.एम.यू. टीम ने दौरा किया, जिसमें डी.आई.पी. द्वारा बनाई गई जल सुरक्षा योजना का बारीकी से निरीक्षण किया गया और लोगों से अटल जल के बारे में कुछ प्रश्र पूछे गए। भारत सरकार के एन.पी.एम.यू. सुजीत सिन्हा ने कहा कि पानी की समस्या से निपटने के लिए अटल भूजल योजना पर 5 साल में 6 हजार करोड़ रुपए का खर्च होगा। इसमें 3 हजार करोड़ रुपए वल्र्ड बैंक और 3 हजार करोड़ रुपए सरकार देगी। इस योजना का लक्ष्य देश के उन इलाकों में भूजल के स्तर को ऊपर उठाने का है, जिन इलाकों में यह काफी नीचे चला गया है।

निदेशक वेपकोस से डॉक्टर जे.पी. राय ने बताया कि सरकार ने सात राज्यों में अटल भूजल मिशन को मंजूरी दी है। अटल भूजल योजना मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लागू होगी। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना से पानी की बर्बादी रोकने में मदद मिलेगी। पानी का सही उपयोग होगा। इसका मकसद पानी की सुरक्षा के लिए गांव को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि पानी के सतत उपयोग से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ 185 गांवों को होगा।

इस मौके पर सिंचाई विभाग से बारिश खान सूकेडिय़ा, मोहित कुमार, डी.आई.पी. टीम से डा. मुखर्जी, गोविंद माधव, पूर्व सरपंच पुरूषोत्तम, मनोहर लाल एवं अन्य गांव के लोगों ने भी पानी की समस्याओं पर विचार सांझा किए।