March 7, 2026

समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : डीसी

Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
डीसी आयुष सिन्हा लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समाधान शिविर की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में समाधान शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए और यह भी ध्यान रखा जाए कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निपटारा हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समय पर हटाया जाए, ताकि वास्तविक लंबित मामलों पर प्रभावी कार्य किया जा सके।
उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए और अधिकारियों को नाम सहित दायित्व सौंपे जाएं। बहु-विभागीय शिकायतों के समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।
डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने चेताया कि मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में डीसीपी उषा कुंडू, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडीसी सतबीर मान, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम अंत कुमार, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित