Faridabad/Alive News: जिले में भवन निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों के वर्क स्लिप सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय समिति ने सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह जानकारी उप-मंडल अधिकारी अमित कुमार ने दी।
एसडीएम अमित कुमार ने सूचित किया है कि हाल ही में किए गए लाभार्थियों के सत्यापन के उपरांत यदि किसी लाभार्थी को सूची में शामिल किए गए विवरण के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह निर्धारित समयावधि में अपने दावे या आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ दस जनवरी, 2026 तक अपने दावे या आपत्तियां निम्नलिखित कार्यालयों में दर्ज करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया लाभार्थियों को सुनिश्चित करने के लिए है कि किसी भी त्रुटिपूर्ण या अधूरी जानकारी का सुधार समय पर किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय और शहरी क्षेत्र में नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) कार्यालय अथवा श्रम विभाग कार्यालय यह करेगा।
एसडीएम ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने दस्तावेजों और दावों या आपत्तियों को संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत करें, ताकि सूची को अंतिम रूप देने में किसी भी प्रकार की देरी न हो और संबंधित योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंच सके।

