April 24, 2024

आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं सुभाष चंद्र बोसः मनचंदा

Faridabad/Alive News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि आज भारतवासी संपूर्ण विश्व में स्वतंत्रता के महानायक सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन के राष्ट्र के प्रति समर्पण के कृतज्ञ हैं।

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज भारतवासी संपूर्ण विश्व में स्वतंत्रता के महानायक सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन के राष्ट्र के प्रति समर्पण के कृतज्ञ हैं। सुभाष चंद्र बोस ने देश को स्वतंत्रता प्राप्त करवाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। सुभाष चन्द्र बोस जैसा अद्वितीय राष्ट्रभक्त देश के लिए पुनः मिलना सरल नहीं हैं।

प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर, प्राध्यापिका आशा वर्मा, मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम, संजय मिश्रा, शिवम वाधवा, मंजू और अध्यापिका इन्दु ने स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश सदैव अपने महानायक का ऋणी रहेगा और हमारी आने वाली संतति महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से सीख लेती रहेंगी।