March 7, 2026

गुरु का सम्मान करने वाले विद्यार्थी जीवन में करते हैं प्रगति : डॉ. राजेश भाटिया

Faridabad/Alive News: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्किट नंबर 1 में संचालित डॉ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने शिक्षकों को फूल और उपहार देकर सम्मानित किया और गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने अध्यापक बनकर छोटी कक्षाओं को पढ़ाया, वहीं छोटे बच्चों ने भी अपने सीनियर्स को पूरा सम्मान दिया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया और इंडसइंड बैंक की ब्रांच हेड प्राची रश्मि मौजूद रहीं। इस अवसर पर इंडसइंड बैंक की ओर से बच्चों के लिए टैटू का आयोजन भी किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।