Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में नकल रहित वार्षिक परीक्षाओं के लिए छात्र छात्राओं को अभिप्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र – छात्राओं ने अनुचित साधनों का प्रयोग न करने की एवं किसी भी प्रकार की नकल न करने की शपथ ली। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका दीपांजलि ने सभी छात्र और छात्राओं को शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेती हूं कि मैं अर्धवार्षिक परीक्षा या अन्य किसी भी परीक्षा में किसी भी प्रकार से अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करूंगी, अपने सहपाठियों से भी नकल रहित परीक्षा देने के लिए कहूंगी और इमानदारी तथा सत्यनिष्ठा से अच्छी तरह से परीक्षा की तैयारी करूंगी।
नकल रहित परीक्षाओं के लिए जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी विद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापिका दीपांजलि और प्राध्यापक जितेंद्र कुमार गोगिया का नकल के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभिनंदन किया। अध्यापकों ने सभी बच्चों को शपथ लेने के पश्चात आज से प्रारम्भ हो रही वार्षिक परीक्षाओं और किसी भी अन्य परीक्षा में अनुचित साधनों, एक दूसरे की नकल न करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि उन्नत, सभ्य और निपुण समाज के निर्माण के लिए नकल करने की आदत को हमेशा के लिए छोड़ कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का पाठ अच्छी तरह याद रखना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नकल करने से कभी भी आप सेल्फ कॉन्फिडेंस प्राप्त नहीं कर पाओगें न ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाओगें। परिश्रम, समर्पण और अनुशासन रूपी गुणों से आप किसी भी परीक्षा को सरलता से उत्तीर्ण कर सकते हो इसलिए जीवन में सफल होने के लिए शॉर्ट कट को छोड़ कर अपने परिश्रम और धैर्य पर विश्वास रखिए आप को सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

