Faridabad/Alive News: सेक्टर-49 के डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में सुबह जब एक जुलाई को ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो अध्यापको ने उनका तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया और ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। स्कूल के प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर वेलकम बोर्ड स्थापित किए गए। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी मिकी माउस को देखकर आनंदित हो उठे।
स्कूल को गुब्बारों, ओ३म ध्वजाओं एवं फूलों से सुसज्जित किया गया। वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए सत्र के प्रारंभ में हवन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति से परिचित कराया गया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छी शिक्षा के लिए सभी अध्यापक और स्कूल प्रशासन ने कामना की।
प्रधानाचार्य राजन गौतम ने अपने संबोधन से विद्यार्थियों को जोश व उत्साह के साथ शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

