Faridabad/Alive News : डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के पर्यटन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित इको-टूरिज्म स्थलों की एक शैक्षणिक एवं साहसिक यात्रा का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देशन और महिला प्रभारी हेमलता के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में 30 छात्र-छात्राएं और 2 शिक्षक शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित युल्ला कांडा ट्रैक का कठिन लेकिन रोमांचक ट्रेक पूरा किया और पवित्र युल्ला कांडा झील व श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने सराहन स्थित भीमाकाली देवी मंदिर, कल्पा, ठियोग, शोगी और शिमला के जाखू मंदिर का भी भ्रमण किया।
यात्रा के दौरान छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दौरों से विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीमवर्क और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ती है।
यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

