June 6, 2026

नवचेतना सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं में नवचेतना सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम से स्कूल में खुशी का माहौल है।

दसवीं कक्षा में वर्षा और यश शर्मा ने 442 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। हिमान्शु रावत ने 438 अंक, वीर सिंह ने 436 अंक और काजल ने 433 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा ज्योति कुमारी ने 421 अंक, रोशनी कुमारी ने 410 अंक और केशव खरब ने 409 अंक हासिल किए।

वहीं 12वीं कक्षा में सानिया ने 487 अंक प्राप्त कर फरीदाबाद जिले में पहला स्थान हासिल किया। निशा ने 475 अंक, काजल ने 471 अंक, पूजा ने 467 अंक और अनु कुमारी ने 466 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा भूमि ने 456 अंक, श्रुति तिवारी ने 446 अंक, दीपाशी ने 432 अंक और रवि ने 422 अंक हासिल किए।

स्कूल के प्रिंसिपल विरेन्द्र यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।