Faridabad/Alive News: जीवा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में 1 से 3 फरवरी 2026 तक पलवल में आयोजित 40वीं हरियाणा राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में स्कूल की छात्राओं ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। कक्षा आठवीं ‘ए’ की छात्रा नैनिका सिंह ने अंडर-15 (40 मीटर) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और अंडर-17 (50 मीटर) प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वहीं कक्षा सातवीं ‘ए’ की छात्रा दृष्टिका सिंह ने अंडर-13 (30 मीटर) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छात्राओं ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह सफलता छात्राओं की मेहनत के साथ-साथ विद्यालय में मिल रहे बेहतर प्रशिक्षण और खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल को भी दर्शाती है।
इसी क्रम में कक्षा छठी ‘ए’ की छात्रा राहिनी ने “सुरतरंग नेशनल टैलेंट हंट” के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता सेक्टर-10 स्थित राजस्थान भवन में आयोजित हुई थी।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान और एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेवा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

