October 1, 2024

विद्यार्थियों की मुश्किल होगी आसान, गणित, संस्कृत और विज्ञान का सिलेबस होगा रि-डिजाइन

Chandigarh/Alive News: विद्यार्थियों के लिए समझने में मुश्किल रहे विषयों को उनके लिए सहज बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत उन्हें दो चरणों में बांटा जाएगा। विश्व के सिलेबस को रि-डिजाइन करते हुए गणित की तर्ज पर इनके स्टैंडर्ड और बेसिक वर्जन लगाए जाएंगे। यही नहीं अब राजकीय केंद्रीय और नवोदय विद्यालय के अध्यापक ही बोर्ड कक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। जबकि अब तक यह कार्य कॉलेज पर अध्यापकों द्वारा किया जाता था।

स्टैंडर्ड और बेसिक का यह होगा पैमाना
स्टैंडर्ड मैं सभी विषयों के चैप्टर शामिल किए जाएंगे। जिनका संबंध अगली कक्षा में लिए जाने वाले विषय के चैप्टर से भी हैं। यानी विषय को पूरी डिटेल में पढ़ाया जाएगा इसमें वर्तमान का पूरा सिलेबस रहेगा।

वही बेसिक में विषयों के केवल बेसिक चैप्टर ही लिए जाएंगे। यानी पाठ्यक्रम को आसान बनाया जाएगा। यह वर्जन केवल वही विद्यार्थी चुनेंगे जनों ने उच्च शिक्षा में इस विषय को नहीं लेना है।