March 7, 2026

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई जारी

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद प्रॉपर्टी टैक्स वसूली प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द कॉल सेंटर शुरू करेगा। इसके जरिए नागरिक एक कॉल पर प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 31 मार्च वित्त वर्ष की अंतिम तिथि है, इसलिए बकाया धारक समय रहते टैक्स जमा करें। सभी जोनों में विशेष कलेक्शन कैंप भी लगाए जाएंगे, जिनकी तिथियां जल्द घोषित होंगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि बड़े बकायेदारों पर सीलिंग सहित सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरीदाबाद के नागरिकों से समय पर टैक्स जमा कर दंडात्मक कार्रवाई से बचने की अपील की गई है।