June 6, 2026

गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

Faridabad/Alive News: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया गया है।

डीएफएससी कविता सिंह परिहार के अनुसार, ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के लिए अजीत सिंह और एनआईटी क्षेत्र के लिए विनय मुदगल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली कानूनन अपराध है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें।