Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आवारा और सामुदायिक कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को 8 कुत्तों को पकड़ा गया। यह अभियान बल्लभगढ़, सेक्टर-3 और ग्रीनफील्ड्स क्षेत्रों में संचालित किया गया।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अभियान में आज 1 कुत्ते की सर्जरी (नसबंदी) की गई, जबकि 18 कुत्तों को सर्जरी के बाद सुरक्षित रूप से उनके क्षेत्रों में छोड़ा गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके

