October 2, 2024

डीएवी स्कूल में किया गया स्पोट्स मीट का आयोजन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-37 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्राचार्या दीप्ति जगोता के मार्गदर्शन में किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में जबरदस्त रोमांच, उत्साह और जोश दिखने को मिला। क्योंकि छात्रों ने उत्साहपूर्वक बुक बैलेंसिंग रेस, मेडिसिन बॉल थ्रो, शॉट पुट,100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। वहीं 400 मीटर की रिले दौड़ में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। डीएवी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 3 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक किया गया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवल्लित कर गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद स्कूल क्वायर द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को जीत की भावना से भर दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के चैम्पियन रहे विद्यालय के प्राचार्य द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति जगोता ने बच्चों को संबोधन करते हुए कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने भारत सरकार की एक पहल खेलो इंडिया की भावना को आगे ले जाने का आग्रह किया। फुर्तीले डांसरों ने खेल के क्षेत्र में हरियाणा राज्य के योगदान को स्वीकार करते हुए मनमोहक हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।