May 4, 2024

अपने दिल का रखे खास ख्याल : डॉ.एल.के.झा

Faridabad/Alive News : आजकल की आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य कही पीछे छूट गया है। फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन, व्यायाम से दूरी, शराब एवं गुटखे का सेवन हमारी आधुनिक जीवनशैली की ही देन है, लिहाज़ा इसका खामियाजा हमें कम उम्र में ही बढ़ते ह्रदय रोगों के रूप में चुकाना पड़ रहा है।

27-sep-photo-9

दिल की देखभाल से जुड़े पहलुओं पर बात कर रहे है सर्वोदय अस्पताल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.एल.के.झा से यह हमें बताते है, इस वर्ष के विश्व ह्रदय दिवस की विषय वस्तु के बारे में कि दिल के लिए स्वास्थ्य वातावरण तैयार करना है, नियमित व्यायाम, फ़ास्ट फ़ूड से दूरी, शराब और गुटखे से परहेज़, पर्याप्त नींद और वजऩ एवं कम तनाव से हम हमारे ह्रदय के लिए स्वास्थ्य वातावरण तैयार कर सकते है।

व्यक्ति को 35 वर्ष की आयु के बाद नियमित अंतराल में ह्रदय से जुडी जांचे करवाते रहना चाहिए। नियमित व्यायाम (30 से 40 मिनट) सप्ताह में 5 से 6 दिन हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य की कुंजी है और दिल से जुडी कहावत है की अगर हम प्रतिदिन अपने दिल के स्वास्थ्य के लिए 1 घंटा निकालते है तो वो हमारे लिए बाकि 23 घंटे पूरी तत्परता से धडक़ता एवं अपना कार्य करता है।