May 9, 2024

राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक हरियाणवी का विशेष योगदान : राजनाथ सिंह

Faridabad/Alive News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक हरियाणवी का विशेष योगदान है। हरियाणा वासी समग्र रूप से केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी दे रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीरवार को पंचकूला में राज्य स्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। वर्चुअल अन्नपूर्णा उत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक में सीधा लाइव प्रसारण प्रसारण किया जा रहा था। लाइव प्रसारण में जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव, नगराधीश पुलकित मल्होत्रा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, एसएमओ डॉ राजेश श्योंकन्द सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा अन्नपूर्णा उत्सव से जुड़े गरीब परिवारों के मुखिया भी मौजूद रहे।

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन से पूर्व करनाल की गीता देवी, हिसार की कृष्णा नगर निवासी महिला व गुरुग्राम के निवासी गरीब परिवार के पुरुष के साथ सीधी बातचीत करके प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी ली। सीधी बातचीत में उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि उन्हें सरकार द्वारा सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, सहित किसान के खाते में ₹6000 सालाना और कोविड-19 के दौरा गरीब महिलाओं को ₹500 महीना के हिसाब से आर्थिक सहायता राशि भी ऑनलाइन बैंकों के माध्यम से सरकार द्वारा दी गई। इसके अलावा 20 किलो गेहूं मुफ्त और 20 किलो आटा, चीनी, नमक, दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी गरीब परिवारों को सरकार द्वारा कम कीमत पर दी जा रही है।

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आम जनता की आशा और विश्वास के साथ संपर्णता से कार्य कर रही है। गरीब लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। गरीब परिवारों को कोविड-19 के लाकडाऊन कार्यकाल में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले वर्ष मई माह से नवंबर माह तक और इस वर्ष भी पिछले मई माह से आगामी नवंबर माह तक 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रति माह के हिसाब से निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी दुकानों से आटा, चीनी, दाल, नमक आदि कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए सरकार ने वचनबद्ध तरीके से संपर्ण भावना के साथ जनता के विश्वास और आशा पर खरा उतरने का प्रयास किया है। गरीबों के लिए यह योजनाएं वरदान बनकर साबित हो रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्नपूर्णा उत्सव प्रदेश में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। आज भी प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसल बेचने व भूमि जोत छोटी होने पर सीमांत किसानों के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन कृषि कानूनों पर बोलते हुए कहा कि ये कानून किसानों के लिए वरदान साबित होंगे। किसानों की आय को दोगुना करने में और इन कानूनों के तहत किसानों और मनरेगा में कार्य कार्य करने वाले मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए लोगों वैक्सीनेशन करने पर भी हरियाणा सरकार को बधाई दी। देश में हरियाणा वैक्सीनेशन अभियान में अग्रणी राज्यों में है।

इस अवसर पर हरियाणा बीजेपी के प्राभारी तावड़े, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, सरकार के पूर्व चीफ सैक्ट्री डीएस ढेसी, एसीएस अनुराग रस्तोगी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक चंद्रशेखर खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।