Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों एवं अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पानी व सीवर कनेक्शन को वैध या नियमित कराने के लिए 19 और 20 दिसंबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन कैंपों में संबंधित जोनों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर ही आवेदन स्वीकार करेंगे तथा नागरिकों को कनेक्शन से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कैंपों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने क्षेत्र में लगाए जाने वाले कैंपों में पहुंचकर अपने पानी व सीवर कनेक्शन को वैध कराएं तथा नगर निगम के जनहितकारी कार्यों में सहयोग करें। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप जारी रखे जाएंगे।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे कैंप:
बल्लभगढ़ जोन-2 में शिव मंदिर, भाटिया कॉलोनी, एनआईटी जोन-3 में पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर, एनआईटी-1 में मुजेसर सामुदायिक भवन, रेलवे फाटक के पास और ओल्ड जोन-2 में सेक्टर-37 स्थित नगर निगम की बिल ब्रांच

