Faridabad/Alive News: फरीदाबाद से पलवल में होने वाली ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। 26 और 27 जुलाई 2025 को परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी।
इन दो दिनों में फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से कुल 358 बसें पलवल के लिए रवाना होंगी।
26 जुलाई को, पहली शिफ्ट के लिए 94 बसें और दूसरी शिफ्ट के लिए 96 बसें चलेंगी। 27 जुलाई को, पहली शिफ्ट के लिए 91 बसें और दूसरी शिफ्ट के लिए 77 बसें चलेंगी। इन बसों के जरिए लगभग 13,179 छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुँचेंगे।
26 जुलाई को, पहली शिफ्ट में 3367 छात्र और दूसरी शिफ्ट में 3467 छात्र। 27 जुलाई को, पहली शिफ्ट में 3255 छात्र और दूसरी शिफ्ट में 3090 छात्र यात्रा करेंगे।
बसों का संचालन फरीदाबाद के इन मुख्य स्थानों से किया जाएगा डॉ. मंगलसेन बस अड्डा एनआईटी, बस स्टैंड बल्लभगढ़, तिगांव, मोहना, अटाली, धौज, बदरपुर, खेड़ी कलां और मंझावली।
सभी बसें सुबह 5 बजे रवाना होंगी। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि समय पर अपने क्लस्टर स्थल पर पहुँच जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

