May 3, 2024

अनशन पर बैठे सपा विधायक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Lucknow/Alive News : हजरतगंज गांधी प्रतिमा के समक्ष अनशन कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह को रात में पुलिस ने उठा लिया और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उन्हें ड्रिप लगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप ने अपने क्षेत्र की दो सड़कों का निर्माण नहीं कराए जाने से क्षुब्ध होकर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक धरना दिया और फिर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

शुक्रवार शाम उनकी हालत बिगड़ गई। लेकिन विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने रात करीब 1 बजे उन्हें जबरन उठाया और सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल में उन्होंने ड्रिप लगवाने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें जबरन ड्रिप लगाई गई। अभी वह बेहोशी की स्थिति में है।