May 6, 2024

सोनीपत : सल्फास की गोली खिलाकर की अपनी ही बेटी की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh/Alive News : सोनीपत माता- पिता द्वारा अपने ही बेटी को जहर देकर बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना सोनीपत के एक गांव की है। जहां एक आरोपी माता-पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी माता- पिता ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि बेटी उनकी बात नहीं मानती थी। घटना के दिन लड़की बाहर से काफी देर में घर लौटी थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए शुक्रवार को लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी माता- पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी उनके कहने-सुनने से बाहर थी। बुधवार को उनकी बेटी उन्हें बिना बताए घर से चली गई थी और काफी देर बाद लौटी थी। जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में बात करनी चाही, तो उसने कुछ भी नहीं बताया। जिसके चलते उन्होंने तैश में आकर अपनी बेटी की पिटाई कर दी और उसे सल्फास की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के बताने पर सल्फास की दो गोलियां व डंडा भी घर से बरामद किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।