Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार किशोर को कुचल दिया है। बताया गया कि किशोर अपने पिता के साथ स्कूटी पर मार्केट जा रहा था।
सरूरपुर की दुर्गा कॉलोनी की निवासी गोपाल पुराने दस्ताने बेचने का काम करते हैं। वह पिछले काफी समय से परिवार के साथ दुर्गा कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा मोहन छठी क्लास में पढ़ता था। रविवार शाम को गोपाल अपने बेटे मोहन के साथ मार्केट जा रहा था। इस दौरान मोहन स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था।
बताया जा रहा है कि तालाब के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोपाल दूर जा कर गिरा, जबकि ट्रैक्टर मोहन को कुचलकर निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गोपाल भी बेहोश हो गया।

