March 7, 2026

9 जनवरी को चार स्थानों पर लगेंगे सोलर कैंप, पीएम सूर्य घर योजना की दी जाएगी जानकारी

Faridabad/Alive News: बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय की ओर से सभी उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि बुधवार, 9 जनवरी 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सोलर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सोलर कैंप दोपहर 1 बजे से निम्न स्थानों पर लगाए जाएंगे—

खेड़ी कलां: जस्सी कॉलोनी

तिलपत: दीपावली कॉलोनी

बड़ौला: देहकोला

छायंसा: शाहपुर कलां

कैंप में बताया जाएगा कि हरियाणा सरकार की ओर से गरीब परिवारों को सोलर प्लांट लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और जिनके घर का बिजली कनेक्शन 2 किलोवॉट तक है, उन्हें 1 लाख 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है, उन्हें 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सोलर कैंप में पहुंचकर योजना की जानकारी लें, अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाएं और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।