March 8, 2026

ग्रेटर फरीदाबाद में सोलर कैंपों का आयोजन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी

Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद में डीएचबीवीएन (DHBVN) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सोलर कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से आम जनता को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में सोलर सिस्टम लगवाने से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। कैंप में सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, लाभ और योजना से जुड़े जरूरी पहलुओं पर मार्गदर्शन किया जाएगा ।

कैंप की तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं:
18 दिसंबर 2025
तिलपत – सेक्टर-91, खेड़ी कलां – बुधेना और बड़ौला – मिर्जापुर
19 दिसंबर 2025
तिलपत – श्याम कॉलोनी, खेड़ी कलां – जसाना, बड़ौला – मुजेरी और छांयसा – वलीपुर
20 दिसंबर 2025
खेड़ी कलां – भटोला और बड़ौला – नीमका
21 दिसंबर 2025
छांयसा – पहेरा कलां
22 दिसंबर 2025
तिलपत – गंगाराम कॉलोनी, खेड़ी कलां – दादसिया, बड़ौला – चंदावली और छांयसा – पंचायत झुग्गी

डीएचबीवीएन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इन सोलर कैंपों में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और सोलर सिस्टम लगवाकर बिजली बिल में राहत पाएं ।