Faridabad/Alive News : बीते शनिवार एक युवक को करीब एक दर्जन युवकों ने अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर लाठी डंडों सरिये से बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी युवक को अधमरी अवस्था में नजदीक के निजी अस्पताल के गेट पर फेंक कर फरार हो गए। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर बल्लभगढ़ के एम्स अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक की आज मंगलवार सुबह करीब चार बजे मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-4 निवासी आकाश पटेल (उम्र 22) सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करता था। घटना वाले दिन मृतक युवक बाईक पर सवार होकर कंपनी से तनख्वाह लेकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में मदर डेयरी के पास एक ईको गाड़ी ने उसकी बाईक को टक्कर मारी दी जिससे बाईक का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। ईको गाड़ी में सवार करीब एक दर्जन युवको ने आकाश को गन पॉइंट पर अगवा कर उंचा गांव ले गये। वहां सुनसान जगह देखकर उसे बडी बेरहमी से लाठी, डंड़ो से मारपीट की। उसकी तनख्वाह के सारे पैसे उससे छीन लिये और अधमरी हालत में उसे निजी अस्पताल के सामने फेंक कर फरार हो गये। जहां से उसे एम्स बल्लभगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी आज मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई।
आरोपीयों ने घटना की वीडियो बनाकर इन्स्टाग्रांम पर Sohel_Phalwan_302 ईडी पर गाना लगाकर पोस्ट की थी। वीडियो वायरल होने पर लोगों को इस घटना का पता चला। बता दें कि मुख्य आरोपी मृतक आकाश के स्कूल का दोस्त हैं। जिनकी पहचान सोहल, आरिफ खान, अल्ताफ, सुरज, विकास है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-7 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहिल निवासी उंचा गांव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी तारिफ खान निवासी ईदगाह कॉलोनी, विकास निवासी सेक्टर-4, सूरज निवासी सेक्टर-8, अल्ताफ निवासी ईदगाह कॉलोनी और एक किशोर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात में प्रयोग ईको गाड़ी को भी बरामद किया जा चुका है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक आकाश आरोपियों का दोस्त था और एक साथ ही स्कूल में पढते थे। जिनके पहले झगडे हुए थे जिसकी रंजिश रखते हुए 12 जुलाई को दिन के समय आरोपियों ने मृतक आकाश को ईको गाडी में बैठकर उंचा गांव सेक्टर 65 की तरफ ले गये और वहां पर आकाश की रॉड व डंडों से बेरहमी से पिटाई की।
पुलिस ने आरोपी तारिफ खान, विकास, सूरज व अल्ताफ को जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी सोहिल को पुलिस न्यायलय में पेश कर रिमांड पर लेगी।

