September 9, 2026

सामाजिक संगठनों ने भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनीता को दी बधाई

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद की नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूलों का गुलदस्ता देकर व मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी।

इस मौके पर विश्व ब्राह्मण संघ से पं.मनीष शर्मा, कुशवाहा समाज से संगठन सचिव संजीव कुशवाहा मौर्य, परशुराम मौर्य, इन्दु मौर्य, भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, लीव फॉर नेशन गौ रक्षक संगठन के संयोजक अनिल कौशिक, एन.आई.टी. अध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, मानव जनहित एकता परिषद के युवा जिला सचिव हन्नी बक्शी, महेश भाटी, नारायण शर्मा आदि मौजूद थे।